फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना पिपरामिंट की टंकी फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरामिंट की टंकी फटने से दो लोग झुलसे, हालत गंभीर
विज्ञापन

ठूठीबारी। पिपरामिंट पौधे की पेराई करते समय अचानक टंकी का ऊपरी हिस्सा फटने से दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कटखोर बड़ा टोला गांव के दक्षिण लोहरौली बोदना मार्ग के समीप लोहरौली गांव निवासी महेश सहानी पिपरामिंट पौधे की पेराई के लिए टंकी लगवाए हैं। रविवार की रात करीब 11 बजे कटखोर के छोटा टोला निवासी वीरेंद्र प्रजापति अपने पिपरामिंट पौधे को टंकी में डालकर चूल्हा जला रहे थे। उसी दौरान अचानक पिपरामिंट टंकी का ऊपरी हिस्सा फट गया, जिससे वीरेंद्र प्रजापति (35) महेश सहानी (45) गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से वीरेंद्र प्रजापति की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें