जिला कारागार का सचिव ने किया निरीक्षण
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार के बैरकों में जाकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। जिला कारागार में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक में पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नामित बंदियों को बुलाकर उन्हें निर्देश दिया कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की जरूरत है। उन्हें तत्काल सहायता दिया जाए। ऐसे बंदी का प्रार्थना-पत्र जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेंजे। उन्होंने जेल अधीक्षक निर्देश दिया कि वे इस संबंध में अपने स्तर से तत्काल उचित कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक एके, जेलर अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह और नयन कमल उपस्थित मिले।