महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर दुर्व्यवस्था देख नाराजगी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टी प्रदान की तो अनुशासित न रहने वाले तीन सहायक अध्यापकों का तबादला दूरस्थ क्षेत्र में करने को बीएसए को निर्देश दिया। वहीं पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवां अमहवा के प्रांगण में मध्यान्ह भोजन के पहले बच्चे खेलते कूदते देखे गए। निरीक्षण के दौरान उक्त विद्यालय के दो शिक्षक ललित मोहन व अवनीश कुमार पटेल द्वारा अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन प्रधानाध्यापक द्वारा अवकाश रजिस्टर पर अंकन नहीं किया गया था। बीएसए को निर्देश दिया कि दोनों अध्यापकों का अवकाश रजिस्टर में दर्ज कराएं। वहीं डीएम ने किसान सेवा केंद्र पर स्थापित धान क्रय का निरीक्षण किया। सचिव छोटेलाल गुप्त गैरहाजिर मिले। उन्हे निलंबित करने का निर्देश दिए। किसानों को धान क्रय के लिए टोकन जारी किया गया था।