दो जोड़े साथ रहने को हुए राजी
महराजगंज। महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को काउंसिलिंग कर दो मामलों का निस्तारण किया गया। महिला थानाध्यक्ष शीला यादव ने बताया कि रब्बुननिशा पत्नी फौजदार निवासी धरमौली थाना ठूठीबारी और सलमा खातुन पत्नी आबिद अली निवासी कांध थाना कोतवाली को परिवार परामर्श के दौरान फिर से मिलवाया गया। इस दौरान काउंसलर पशुपतिनाथ तिवारी, संगीता सिंह, सत्यावती त्रिपाठी, रामअशीष आदि मौजूद रहे।