सीडीओ ने पीडी से मांगी तीन दिन में जांच रिपोर्ट
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी रामसिहांसन प्रेम ने परियोजना निदेशक तथा ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता को पत्र भेंज कर तीन दिन के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने पीडी व एई डीआरडीए को भेजे पत्र में कहा है कि बीते 28 जून को जिलाधिकारी ने बृजमनगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत महुआरी का निरीक्षण किया था, जिसमें विकास कार्यो की खराब स्थिति पाई गई थी, इसी क्रम में आप लोगों की टीम गठित कर ग्राम महुआरी के विकास कार्यो की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया था, मगर अभी जांच आख्या प्रस्तुत नहीं किया गया। ऐसी दशा में तीन दिन के अंदर जांच आख्या प्रस्तुत किया जाए।