फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस पाकर खिले छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
child
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम परिसर में ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 150 छात्र छात्राओं को ड्रेस दिया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार परिषदीय स्कूलों में शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को नि:शुल्क ड्रेस, किताब, बैग, मध्यान्ह भोजन, जूता, मोजा आदि दिया जा रहा है। सरकार के समाज के हर वर्ग के हित की बात सोच रही है। छात्र, नौजवान, किसान सभी के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। सभी लोग बच्चों की शिक्षा को लेकर सजग रहें। उन्होंने कहा कि स्कूल में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने के साथ ही बच्चों का स्कूल में ठहराव भी सुनिश्चित करें। प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने कहा कि शासन की ओर से परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को नि:शुल्क ड्रेस, बैग, जूता मोजा अदि दिया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल की छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सरोजनी नगर के सभासद राघवेंद्र मिश्र, रेयाज अहमद खां, हरितिमा, राकेश कुमार सिंह,वंदना त्रिपाठी, अनुदेशक गणेश प्रसाद, अनुराधा विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें