महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती चौकी भगवानपुर के खलगां टोला में बुधवार को पुलिस ने लावारिस पड़ी 15 बोरी यूरिया व तीन साइकिल बरामद की। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर चौकी क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत के टोला खलगां में मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पंद्रह बोरी यूरिया व तीन साइकिल बरामद कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया। यह जानकारी ने चौकी प्रभारी भगवानपुर अरुण कुमार ने दी। संवाद