भैरहवा/सोनौली। नेपाल सशस्त्र पुलिस ने भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे नोडिहवा गांव नेपाली सीमा के निकट गश्त के दौरान लावारिस हालत में 15 बैग में 15 किलो गांजा बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि गांजा तस्करी कर भारत में लाने की साजिश थी। शनिवार की सुबह करीब सात बजे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म डांडा रूपनदेही के सशस्त्र पुलिस उप निरीक्षक भक्त बहादुर पांडेय के नेतृत्व में तैनात मोबाइल गश्ती दल ने सिद्धार्थ नगर नगर पालिका-1 स्थित नौडिहवा से गांजा जब्त किया। सुबह 6 बजे बैग में लपेटा हुआ गांजा जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवां को सौंप दिया गया। सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहन न्यूपाने ने बताया कि 15 किलो 230 ग्राम गांजा लावारिस हालात में बरामद किया गया है। संवाद