फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पर 142 पेटी चाइनीज सेब बरामद

Mon, 13 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार की रात 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल झुलनीपुर बीओपी शीतलापुर के जवानों ने एक पिकअप से 142 पेटी चाइनीज सेब बरामद किया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


एसएसबी द्वितीय कमान अधिकारी वासुपल्ली भोगराजू ने बताया कि बीओपी शीतलापुर के जवान शनिवार को सीमा पर गश्त कर रहे थे। तभी भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 504/9 ग्राम लक्ष्मीपुर के करीब एक पिकअप नेपाल से भारत में प्रवेश करते हुए दिखा। जवानों ने रुकने का इशारा किया तो चालक पिकअप लेकर भागने लगा। जवानों ने दौड़ाया तो चालक पिकअप छोड़ नेपाल की तरफ भाग निकला। पकड़े गए पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 142 गत्ता चाइनीज सेब बरामद हुए। कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया। कस्टम अधीक्षक रविन्द्र तिवारी ने कहा कि एसएसबी जवानों ने एक पिकअप पर लदी चाइनीज सेब बरामद की है, जिसे कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें