फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त ने किया केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। क्षेत्र में छह गन्ना क्रय केंद्रों का बुधवार को उप गन्ना आयुक्त शेर बहादुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर धीमी गति से हो रहे तौल को तेज करने के निर्देश दिए। दोपहर करीब दो बजे अचानक जेएचवी चीनी मिल परिसर में लगे कप्तानगंज, हाटा व रामकोला चीनी मिल के तीन गन्ना तौल केंद्र पर पहुंचे उप गन्ना आयुक्त ने जायजा लिया। निरीक्षण में बीते दो दिनों में सात सौ क्विंटल गन्ना तौल की जानकारी दी गई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तौल और उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए। तीन केंद्रों पर दो दिन में सात सौ तथा सभी छह मिलों के क्रय केंद्रों पर अब तक दो लाख 96 हजार क्विंटल का तौल किया गया है। डिप्टी सीसी गोरखपुर राजीव राय, डीसीओ जगदीश यादव भी साथ रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें