महराजगंज। यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव राकेश गुप्ता ने गुरुवार को फरेंदा रोड स्थित अपने कार्यालय पर महावीर जयंती मनाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश ने कहा कि महावीर जयंती हिंदू कलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष के तेरहवें दिन मनाया जाता है। जैन समुदाय का बड़ा त्योहार मनाया जाता है। आज ही के दिन जैन धर्म की स्थापना करने वाले भगवान महावीर का जन्म हुआ था। वहीं पर यह भी कहा कि भगवान बुद्ध का ननिहाल महराजगंज को अंतरराष्ट्रीय जगत पर पहचान दिलाने के लिए इको टुरिज्म का बढ़ावा देना होगा। इस अवसर पर प्रधान कृष्णकांत द्विवेदी, विराजवीर अभिमन्यु, दिलीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।