फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल भेजा गया सैनिक का पार्थिव शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। भारतीय सेना के गोरखा रेजीमेंट की पांचवीं बटालियन में तैनात नेपाल निवासी जवान की राजस्थान के जयपुर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सोमवार को सैनिक का पार्थिव शरीर जयपुर से गोरखपुर और फिर गोरखपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस से नौतनवां लाया गया। नेपाल से आए सैनिक के परिजन एवं अन्य लोग उसे एंबुलेंस से नेपाल ले गए। नौतनवां रेलवे स्टेशन पर सैनिक के पार्थिव शरीर को लेने पहुंचे सैनिक के परिजनों ने बताया कि भैरहवा नेपाल के बसडिलवा निवासी प्रवेश शाही गोरखा रेजिमेंट की पांचवीं बटालियन में जयपुर में तैनात था। इसी दौरान 19 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना पाकर नगर के गोरखा भूतपूर्व सैनिक मनोज राना तुल बहादुर थापा, डम्मर बहादुर गुरुंग, हरी बहादुर गुरुंग, हेम बहादुर गुरुंग, बसंत थापा, भीम बहादुर थाप सहित दर्जनो पूर्व सैनिक एवं सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें