मिठौरा। क्षेत्र के मधुबनी स्थित प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चो ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की अपील की। बच्चो ने हाथो में साक्षरता से संबंधित स्लोगन लिखे तख्तियो को लेकर गांव की गली गली में भ्रमण किया।तख्तियों पर सब पढे -सब बढे,एक भी बच्चा छूटा, सकंल्प हमारा टूटा, एक दो तीन चार-शिक्षा पर सबका अधिकार आदि प्रेरणादायक नारे लिखे रहे। इस दौरान संकुल प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार, विजय पटेल, श्रीकृष्ण चौधरी, भावना सिंह, अनीता देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।