सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा (बड़का टोला) गांव से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुन्ना जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र आयुष (14) नौ जुलाई की सुबह करीब पांच बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना सिंदुरिया पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश कराई जा रही है।