फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्यस्तरीय कुश्ती में 14 पहलवान दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में सहजनवां स्थित मुरारी इंटरमीडिएट कॉलेज में 24 से 26 अक्तूबर तक सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें महराजगंज जिले के 14 पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवान अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। टीम खेल प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय पहलवान श्यामकरण यादव के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। टीम में पुरुष वर्ग से राज यादव (61 किग्रा), विजय कुमार यादव (70 किग्रा), जितेंद्र यादव (92 किग्रा), निखिल यादव (97 किग्रा), सूर्यांश यादव (65 किग्रा), विवेक यादव (74 किग्रा), अंकित यादव (79 किग्रा), राजेश्वर (63 किग्रा), रंगराज नारायण पांडेय (77 किग्रा), राजन (82 किग्रा), विशु तोमर (72 किग्रा) और अभिषेक (87 किग्रा) शामिल हैं। महिला वर्ग में दिव्या वर्मा (76 किग्रा) और कविता यादव (59 किग्रा) अपनी चुनौती पेश करेंगी। टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन रेलवे के पहलवान शैलेश यादव और कुश्ती सचिव कन्हैया लाल यादव कर रहे हैं। जिले के पहलवानों से स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें