फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास विजन कार्यक्रम की सफलता पर जोर

विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सात जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिले के सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजय कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी आज से ही शुरू कर दें। उन्होंने जिले में बने महिला अस्पताल को शुरू कराने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के मसले पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला महासचिव जगदंबा गुप्ता, दिलीप शुक्ला, पप्पु वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें