बंदियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकिशोर ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इसमें जेल में बंद कैदियों को मुकदमें में पैरवी के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता की सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिला जेल में स्थापित लीगल एंड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया और पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में नामित बंदिया को बुलाकर उन्हें निर्देश दिया कि जिल भी बंदी को अपने मुकदमें में पैरवी के लिए नि:शुल्क अधिवक्ता की जरूरत हो तो उस कैदी के नाम का आवेदन जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजें। जिससे जरूरतमंद बंदी को नि:शुल्क अधिवक्ता दिया जा सके। निरीक्षण के समय बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला जेल अधीक्षक को निर्देश दिया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह, नयनकिमल सिंह आदि मौजूद रहे।