फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को लेकर सपा ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

फोटो
पूर्व प्रधान पति के हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता आजिज आज चुकी है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं। जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करें। प्रदेश में हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब तो जेल में भी हत्या होने लगी है। जनता सपा सरकार के कार्यों को याद कर रही है। भाजपा सरकार ने जनता को छलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पनियरा क्षेत्र के गोनहा गांव के पूर्व प्रधान पति के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो सपा कार्यकर्ता 11 अगस्त को धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, सुशील टिवडेवाल, रामप्रकाश सिंह, जगदंबा गुप्ता, अशोक यादव, अजय गुप्ता, सुमन ओझा, डॉ. विनोद कुशवाहा, अमिर खान, इंद्रासन यादव, पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें