घुघली (महराजगंज)। गंडक नदी में हो रहे अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया। मंगलवार को खनन इंस्पेक्टर ने घुघली बुजुर्ग गांव के पास हो रहे खनन स्थल पर छापेमारी की। खनन इंस्पेक्टर शिव दयाल ने बताया कि घुघली बुजुर्ग घाट पर अवैध बालू लदी चार ट्राली ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया। पुलिस टीम को देखकर ड्राइवर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि खनन इंस्पेक्टर के तहरीर पर गाड़ी मालिक पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अवैध बालू लदी ट्राली को सीज कर दिया गया।