महराजगंज। एसएसबी की टीम ने रविवार की सुबह जांच पड़ताल के दौरान 15 पेटी नेपाली शराब बरामद किया। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज ए राजा पल्ली को सूचनी मिली कि गड़ौरा से शिव मंदिर इटहियां जाने वाले मोड़ से 100 मीटर की दूरी पर रोड के दक्षिण ईख व पुआल के नीचे तस्करों ने काफी मात्रा में नेपाली शराब छिपा रखा है। बीओपी टीम के प्रवीण द्विवेदी व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पुआल व ईख के नीचे रखी 15 पेटी नेपाली शराब मिली। बरामद शराब को एसएसबी ने कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया।