फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में मौलागंज इण्टर कालेज प्रथम स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगी बाजार। पनियरा क्षेत्र के नेताजी सुबास चंद बोस कृषि सैनिक इंटर कालेज मौलागंज में जनपद स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में मौलागंज इंटर कालेज का दबदबा रहा। पनियरा इंटर कालेज पनियरा दूसरे स्थान पर रहा। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में जिले के दर्जन भर विद्यालयों के छात्रों ने कुश्ती में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मौलागंज इंटर कालेज को प्रथम, पनियरा इंटर कालेज द्वितीय और संत लाल इंटर कालेज देवीपुर तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में विजय यादव, राम मूरत, श्याम करन, दीपक यादव विजयी रहे। जूनियर वर्ग में सूरज, राम सजीवन, राकेश यादव, राहुल चौधरी, एजाज, राहुल कुमार, रंजीत यादव और प्रिंस यादव ने विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हृदय नारायण यादव ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम चंदर यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें