फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेज से गिरकर मजदूर घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के लक्ष्मीपुर बाजार निवासी दिनेश मद्धेशिया के घर की मरम्मत के दौरान चक्कर आने से एक मजदूर मेज से गिर गया। साथी मजदूरों और दिनेश के घर वालों ने उसे सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग सीएचसी बनकटी पहुंचे ही थे कि मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहां के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुरंदरपुर थाना के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवा निवासी भोनू यादव (50) मजदूर था। 15 दिन से वह लक्ष्मीपुर निवासी दिनेश मद्धेशिया के यहां कार्य कर रहा था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हो गया। एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें