कोठीभार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सिसवा इकाई के पुरानी कमेटी को भंग कर रामेश्वर जायसवाल को नगर अध्यक्ष व शैलेश अग्रवाल को महांमत्री मनोनीत किया गया है।उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा ने विज्ञप्ति में बताया कि पूर्व नगर अध्यक्ष शिव रौनियार के संगठन के प्रति शिथिलता को देखते हुए पुरानी कमेटी को भंग कर संगठन के नए पदाधिकारियों को मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी दी गई है। इस क्रम में एक बार और संगठन रामेश्वर जायसवाल पर विश्वास व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर नगर के मनोज कुमार जायसवाल, राकेश दुबे, दीपक चौधरी, जगदीश प्रसाद जायसवाल, अमरेंद्र मल्ल, शैलेश रौनियार, श्रीराम शाही, रामनारायण जायसवाल, गौतमलाल श्रीवास्तव, वंशी जायसवाल, अंकुर मिश्रा, रवि चौरसिया आदि ने खुशी जाहिर की है।