निचलौल। राजेंद्र प्रसाद तारा चंद्र पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईपी कोहली ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष में 61 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। शबाना खातून ने 67.90 प्रतिशत अंक अर्जित कर कॉलेज टॉप किया है। 67.60 प्रतिशत अंक लेकर श्वेता रौनियार दूसरे स्थान और 67.10 प्रतिशत अंक के साथ चंदा मद्धेशिया तीसरे स्थान पर रहीं। बीए प्रथम वर्ष में 32 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सर्वाधिक 66.80 प्रतिशत अंक कुमारी अंजली ने तो सुनीता मद्धेशिया को 65.10 प्रतिशत अंक मिले हैं। 64.50 प्रतिशत अंक के साथ अंजली मद्धेशिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बीएससी में 23 छात्र छात्रायें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। 67.50 प्रतिशत अंक के साथ अन्नू चौरसिया टॉपर, 66.80 अंक के साथ जया को दूसरा और 66.30 प्रतिशत अंक के साथ दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया है।