फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 130 छात्रों ने छोड़ी संस्कृत बोर्ड परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद के तहत संचालित होने वाली संस्कृत बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। परीक्षा 29 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन 130 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के तीन केंद्रों धानी, अड्डा बाजार व घुघली पर परीक्षा हुई। बृहस्पतिवार को केंद्रों पर महज 550 परीक्षार्थी ही पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हृदयानंद पांडेय के अनुसार धानी में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के 30, अड्डा बाजार में 36 व घुघली में 69 छात्रों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के लिए धानी में 58 व प्रथम वर्ष में 46 छात्रों ने परीक्षा दी। अड्डा बाजार में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के लिए 84 व प्रथम वर्ष में 60 छात्रों ने परीक्षा दी। घुघली में पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष के लिए 92 व प्रथम वर्ष में 75 छात्रों ने परीक्षा दी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी की गई। नकल विहीन परीक्षा कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें