नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में अड्डा बाजार चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही एक महिला के पास से 13 पाउच देशी शराब बरामद किया। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि अवैध शराब कि बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अभियान चला रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला रामनगर गांव में अपने घर में रखकर देसी शराब की बिक्री कर रही है। पुलिस छापेमारी कर 13 पाउच देसी शराब बरामद किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मंजू बताया। संवाद