फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 1250 हुड़दंगी पाबंद, 10 के खिलाफ जल्द जारी होगा वारंट

Wed, 13 Mar 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। होली पर्व पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने तीन वर्षों का रिकार्ड देखते हुए सख्त सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है। मंगलवार तक क्षेत्र के चिह्नित 1250 हुड़दंगियों को दो-दो लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया है। इतना ही नहीं 10 हुड़दंगियों को होली से पहले वारंट भेजने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी होली पर्व पर पिछले तीन वर्षों में जिन गांवों और मोहल्लों में झगड़े हुए हैं उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। जहां पार्टी बंदी है, वहां भी दोनों पक्षों को चिह्नित किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के चिह्नित 1250 हुड़दंगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर दो-दो लाख रुपये की धनराशि से उपजिलाधिकारी न्यायालय में पाबंद किया गया है। इनके अलावा चिह्नित 10 हुड़दंगी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ होली से पहले वारंट जारी करने की कार्रवाई चल रही है। अगर पाबंद हुड़दंगियों की ओर से इस बार कोई विवाद किया जाएगा, तो उसकी संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क किया जाएगा।
कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी इलाकों में नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी बीट प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि मामूली विवाद को भी गंभीरता से लिया जाए। होली खुशियों का त्योहार है जो भी माहौल खराब करने का प्रयास करे उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इतना ही नहीं होली पर्व पर कहीं भी डीजे बजाने की अनुमति नहीं है। अगर कोई डीजे संचालक मनमानी कर डीजे बजाएगा तो विवाद होने पर डीजे संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन विवादित गांवों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
पुलिस के मुताबिक होली पर्व पर पिछले तीन वर्षों से जिन गांवों में विवाद होता चला आ रहा है उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। चिह्नित गांव में पिपराकाजी, जमुई पंडित, बहरौली, हड़हवा, शीतलापुर खेसरहा, मिश्रवलिया, रेंगहीया, महेशपुर कबेलवा, कोहड़वल के अलावा शहर के घोड़हवा वार्ड पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें