कार्य शुरू कराने के लिए 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि हुई जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छता के बिंदु पर मॉडल बनाने की एक बार फिर पहल शुरू हुई है। 32 करोड़ रुपये की लागत से 125 ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाना है। पहली किश्त के रूप में 14 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी कर दी गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस वित्तीय वर्ष में 501 गांवों को मॉडल बनाना है। पहले चरण में 125 ग्राम पंचायतों को चुना गया है। इन पंचायतों व उनसे जुड़े 150 राजस्व गांवों में न सिर्फ स्वच्छता विषयक निर्माण कराना है, बल्कि अच्छी व्यवस्था के लिए सामग्रियों का भी क्रय करना है। गांवों के विकास के लिए पहली बार में कार्य को प्रारंभ कराने के लिए गांवों की धनराशि सीमा निर्धारित करते हुए 40 प्रतिशत से अधिक धनराशि जारी कर दी गई है।
अब गांवों से जुड़े प्रधान व सचिव को कार्ययोजना के मुताबिक कार्य कराना है। वे स्वच्छता के लिए नाली, शोकपिट, कूड़ा एकत्रीकरण केंद्र का निर्माण कराएंगे एवं ई-रिक्शा का क्रय कर कूड़ा भी उठाने की व्यवस्था करेंगे।
...
ब्लॉकवार गांवों को मिलेगा लाभ
बृजमनगंज ब्लॉक में 26, धानी व सदर ब्लॉक में आठ- आठ, घुघली में 14, लक्ष्मीपुर व मिठौरा के तीन-तीन, नौतनवां के दो, निचलौल के 15, पनियरा के 24, परतावल के 28, फरेंदा के 14 व सिसवा के पांच गांवों को लाभ मिलेगा।
...
कोट
कोट
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 125 ग्राम पंचायतों की 150 राजस्व गावों को मॉडल बनाने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।
-यावर अब्बास, जिला पंचायत राज अधिकारी