बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
फोटो:-
महराजगंज। नगर के मउपाकड़ मोहल्ले से रविवार को करीब 50 की संख्या में कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। भोलेनाथ की जयकारा लगाते हुए भक्तों ने दुर्गा मंदिर में मत्था टेका। कैलाश गौंड ने बताया कि सुल्तानगंज से जल लेकर जत्था देवघर जाएगा। कांवड़ियों में इंद्र कुमार, कैलाश गौंड, मुकेश, अविनाश, हरेंद्र, शुभम, वीरू, आकाश, अभय, अनिल, सतीश, सोनू, ओमकार, मनीष, झिंकारी आदि शामिल हैं।