फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
पीेएनबी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
अड्डा बाजार (महराजगंज)। पंजाब नेशनल बैंक पैसिया बाबू में दो महीने से सर्वर फेल रहने से लोगों की परेशानी कम नहीं हो पा रही है। कर्मचारी और ग्राहक सभी के लिए दिक्कत हो रही है। लोगों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक शाखा में जनवरी के अंतिम सप्ताह में बैंक का सॉफ्टवेयर अपडेट किए जाने के कारण एक हफ्ते तक ग्राहकों को समस्या होने की सूचना दी गई थी। लेकिन वह समस्या आज तक बरकरार है। जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस नेफ्ट / आरटीजीएस, पासबुक प्रिंटिंग एवं आधार कार्ड लिंक कराने के लिए लोगों को कई दिन तक बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि समस्या से ग्राहक ही नहीं बैंक कर्मचारी भी परेशान हैं। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें