महराजगंज। दी इंडियन पब्लिक स्कूल में विश्व कैंसर दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी छात्र-छात्राओं ने यह शपथ लिया कि वह अपने जीवन में कभी भी तंबाकू ,सिगरेट, अथवा किसी भी प्रकार की नशीली पदार्थ का सेवन कभी भी नहीं करेंगे और न लोगों को करने देंगे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कैंसर पीडितों को होने वाली तकलीफो के बारें में जानकारी दी। प्रतियोगिता में करिश्मा, अभिषेक यादव, साक्षी, इसीता, विंध्यवासिनी , कैफ, सैफ, सना परवीन, रामकुमार, अर्पिता, आदि छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंबरीश शर्मा ,महताब आलम, शिवांगी गुप्ता, रितिक कश्यप, यासमीन, शारदा त्रिपाठी, तृप्ति वर्मा आदि मौजूद रहे।