फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपार की लड़ाई के मूड में अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अधिवक्ताओं का तहसील मुख्यालय पर चकबंदी न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। अधिवक्ताओं का कहना था कि नौतनवां तहसील से जुड़े लक्ष्मीपुर ब्लाक के एक सौ चार गांव के चकबंदी में जाने के बाद से चकबंदी का कार्य कहां और कैसे किया जायेगा। इस संबंध में अधिवक्ता विगत बीस दिनों से धरने पर हैं। लेकिन आज तक बार बार चेतावनी देने के बाद भी स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन इस संबंध में पूरी तरह से मौन बैठा है। यहां के उपजिलाधिकारी भी इस मामले में पूरी तरह से मौन हैं। यदि इसको तत्काल संज्ञान में नही लिया गया। तो अधिवक्ता उग्र होकर तहसील भवन में तालाबंदी व रास्ता जाम करने का काम करेंगें। धरने पर गिरीश चन्द त्रिपाठी, समसुद्दीन खां, अरूण कुमार सिंह, रेयाज अहमद, विरेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुधीर शुक्ला, मुकेश कुमार, अजय यादव, संजय सोनी, रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, नागेन्द्र सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें