फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली का पोल गिरने से 12 गांवों में छाया अंधेरा

Fri, 20 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम मोहनापुर में बुधवार की रात को तेज रफ्तार से आंधी-बारिश से 12 गांवों में अंधेरा छा गया। सभी जगह बिजली के पोल टूट कर गिर गये। वहीं कंपोजिट विद्यालय मोहनापुर के सामने लगा बिजली का पोल कई खंडों में टूटकर गिर गया। मोहनापुर, लालपुर, नरायनपुर, मंथहिया टोला, बेलवा खुर्द आदि गांवों में बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन भर अंधेरा छाया रहा। ग्राम सभा मोहनापुर निवासी अरुण शर्मा, मनोज कुमार, दिलीप शर्मा, जगत प्रसाद, पवन गुप्ता आदि ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सूचना देकर तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

अवर अभियंता आलोक मौर्य ने बताया कि बिजलीकर्मियों को भेज कर टूटे हुए तार और पोल को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें