फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 118 किलो नमकीन व 169 किलो बेसन जब्त

Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फरेंदा छापा डाला। इस दाैरान नमकीन और बेसन का नमूना लिया। गोरखपुर जनपद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की समय-समय पर छापेमारी कर जांच की जाती है। फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरा नगर स्थित एक गृह उद्योग पर छापा डालकर नमकीन और बेसन का नमूना संग्रहित किया गया। निर्माण इकाई में बन रहे 118 किलोग्राम नमकीन व 169 किलोग्राम बेसन को कब्जे में लेते हुए सीज कर विक्रेता को अभिरक्षा में दिया गया। छापामारी के दौरान विजयनंद सिंह, आशुतोष कुमार, विनय शाही, स्वामीनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें