महराजगंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सोमवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक में परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 116 दिव्यांग सहायक उपकरण के लिए चिह्नित किए गए हैं। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश ने बताया कि शिविर में 150 दिव्यांग आए थे। जांच के बाद 116 दिव्यांगों को उपकरण के लिए चिह्नित किया गया है। अब तक शिविर के माध्यम से 1724 दिव्यांगों की सहायक उपकरण के लिए सूची तैयार की गई है। जनपद में एडिप शिविर का आयोजन 12 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में बीडीओ लक्ष्मीपुर, एडीओ समाज कल्याण, दिलीप गुप्ता सहित दिव्यांग बोर्ड के सदस्य और एलिम्को की टीम मौजूद रही। संवाद