फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगी आग, दस एकड़ गन्ने की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में लगी आग, दस एकड़ गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव बैठवलिया के पश्चिम सिवान में स्थित खेत में आग लगने से कई किसानों की गन्ने की फसल में जल गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 बजे गांव के पश्चिम ओर खड्डा नहर स्थित चौदह सात पुल के निकट स्थित गन्ने के खेतों में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों को भनक लगी, आग की लपटें बैठवलिया निवासी चंद्रिका के छह एकड़, पन्नेलाल, रामआसरे, छोटेलाल पाल, दिनानाथ के एक-एक एकड़ तथा मुन्ना के 50 व दिनेश के 25 डिस्मिल गन्ने की फसल को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैठवलिया का एक व्यक्ति गन्ने की खेत में पत्ते जला रहा था। तभी खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। इस संबंध में तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने कहा कि मामला संज्ञान में है। हल्का लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें