नेपाल में भूकंप के झटके
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी (नेपाल)। शनिवार की रात करीब 10:01 बजे नेपाल के बैतड़ी व दार्चुला में एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। भूकंप मापन केंद्र सुर्खेत प्रमुख दीपक बस्नेत ने बताया कि दार्चुला व बैतड़ी में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। तीन वर्ष पूर्व आए विनाशकारी भूकंप में नेपाल को काफी क्षति हुई थी।