फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब कर बालक की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
कोल्हुई (महराजगंज)। स्थानीय कस्बे के पूरब काली मंदिर परिसर में पोखरे में डूब कर एक बालक की मौत हो गई। बालक का नाम कुर्बान अली पुत्र रफूज अली (12) निवासी आशिक नगर जनपद लखीमपुर बताया गया। मृत बालक के माता पिता कोल्हुई गांव के पूरब बाग में पल्ली डालकर रहते हैं और पूरा परिवार कपड़ा बेचने का काम करता है। बताया गया कि कुर्बान पोखरे में नहाने गया। गहराई में चले जाने पर वह डूबने लगा। आस पास के लोगों की मदद से उसे पोखरे से निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को दफना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें