फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 113 साड़ी के साथ बाइक बरामद, आरोपी फरार

Wed, 24 Jan 2024 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के खनुआ गांव के पास से बाइक पर लदी कपड़ा बरामद किया है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवान बुधवार को गश्त पर निकले थे। खनुआ गांव के कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ नेपाली नंबर प्लेट की एक बाइक पर बोरा लेकर एक युवक आते दिखा। जवानों को देखते ही बाइक व बोरा छोड़कर नेपाल भाग गया। जवानों ने बोरे की तलाशी ली तो 113 पीस साड़ी व एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। अग्रिम कार्रवाई के लिए बाइक व साड़ी सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें