महराजगंज। उप जिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा ने शुक्रवार को दो क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान सेवा सहकारी संघ के चिऊरहा केंद्र पर नमी मापन यंत्र नहीं मिला तो दोनों केंद्र प्रभारियों ने धन की अनुपलब्धता बताई। एसडीएम ने कहा कि चिऊरहा स्थित केंद्रीय उपभोक्ता केंद्र तथा किसान सेवा सहकारी केंद्र के सचिवों ने बताया कि अभी तक धान खरीद के लिए धन प्राप्त नहीं हो सका है। एसडीएम ने दोनों केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अविलंब धन की उपलब्धता सुनिश्चित कराए ताकि किसानों को उसी दिन आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जा सके। किसान सेवा के प्रभारी को जल्द से जल्द नमी मापन यंत्र मंगाने को कहा। एसडीएम ने कहा कि अभी क्रय केद्रों पर धान का आवक शुरू नहीं हो सकी है। मगर तैयारी पूरी रखने के सख्त निर्देश दिया।