फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने विद्युत विभाग का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सिसवा बाजार (महराजगंज)। विद्युत निगम कर्मचारियों द्वारा जांच के नाम पर किये जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सिसवा इकाई के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा और नगर भ्रमण कर रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत निगम का पुतला जलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि सिसवा में तैनात एसडीओ अरुण कुमार यादव पूर्ण रूप से समाजवादी विचार धाराओं से ग्रसित हैं। जांच के नाम पर कस्बे के व्यापारियों का उत्पीड़न कर एसडीओ आगामी लोक सभा चुनाव में वर्तमान बीजेपी सरकार के खिलाफ व्यापारियों व नागरिकों में गलत संदेश देने का काम कर रहे हैं। इस दौरान शिवकुमार रौनियार, शैलेष सुल्तानिया, सुनील अग्रवाल, शंभु लाल वर्मा, सीताराम लोहिया, अशोक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर सिसवा एसडीओ अरुण यादव ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार कस्बे में अवैध कनेक्शन व बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें