फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त से पूर्व मनाया जा रहा खुले में शौच मुक्ति सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को खुले में शौच मुक्त करने का प्रयास तेज
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्ति सप्ताह की शुरुआत की गई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व खुले में शौच मुक्ति सप्ताह मनाने के लिए अपर मुख्य सचिव ने डीएम को निर्देश दिया है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से एक से 31 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त के पहले सप्ताह को खुले में शौच मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खुले में शौच मुक्ति के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इसके लिए शौचालय निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। शौचालयों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता से जुडा एक झंडा जिस पर खुले में शौच मुक्त लिखा हो, उसको खुले में शौच मुक्त गांवो, विकास खंडों में लगाया जाएगा। स्वच्छता कार्य में बेहतर कार्य करने वाले 10 महिला और 10 पुरुषों को चिह्नित कर उनका नाम प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। स्वच्छता से जुडे़ विभिन्न कार्यक्रम कराकर गांव को खुले में शौच मुक्त के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। सभी स्कूल में स्वच्छ गांव, स्वच्छ जिला विषय पर प्रतियोगिता, नाटक, जागरूकता रैली, निबंध लेखन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें