नौतनवां रेलवे स्टेशन पर टिकट लेना आसान नहीं
फोटो टिकट
नौतनवां। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। यहां सबसे अधिक समस्या टिकट को लेकर है। टिकट के तीन काउंटर हैं। दो काउंटर अक्सर बंद रहते हैं। एक खुलता भी है तो ट्रेन आने के महज आधे घंटे पहले। यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतार व धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर टिकट के लिए आधुनिक मशीन लगाई गई है, लेकिन वह अक्सर खराब रहती है। शनिवार को ट्रेन का टिकट लेने पहुंचे यात्री समीर निवासी गोरखपुर, नौतनवां के अतीक, गौतम जोशी, राहुल, अभय तथा पीपीगंज निवासी मोहन लाल ने बताया कि टिकट लेने वाली मशीन खराब होने से दिक्कत और बढ़ गई है।