ठूठीबारी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गड़ौरा बाजार की छात्राओं ने फैंसी राखियां बनाकर मन मोह लिया। बृहस्पतिवार को छात्राओं के दो ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिया, सोनम, सुमन, नीलम, सीमा, बबीता, काजल, निर्जला, शीला आदि की बनाई राखियाें की सराहना हुई। इस प्रतियोगिता में ग्रुप बी नम्बर वन रहा। वार्डेन रागिनी सिंह, सीमा राय, रीचा त्रिपाठी, विकास अग्रवाल, राजेश सिंह, दिवाकर तिवारी आदि अध्यापक मौजूद रहे ।