फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में धांधली की शिकायत पर हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवां। प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायतों को लेकर मंगलवार शाम बीडीओ अजय यादव ने चयन प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने बरगदवा व बैरठवा टोले पर चयनित कुल 31 लाभार्थियों की जांच की। इसके पहले भी एडीओएसटी वीरेंद्र सिंह ने जांच की थी। बरगदवा के कुछ लोगों ने दो महीने पहले बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर अपात्रों को आवास देने का आरोप लगाया था। इस योजना में बरगदवा में कुल 31 आवास बनने हैं। इनमें 17 आवास अनुसूचित जाति, सामान्य जाति के 7 और अल्पसंख्यक के लिए 6 आवास बनने हैं। बीडीओ ने बताया कि पात्र और अपात्र व्यक्तियों की सूची शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें