फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया मंडल दल नेता का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू का नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं स्वागत किया। मौरिज हाल में आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा कि भाजपा के कार्य काल में लूट पाट, हत्या, बलात्कार, छिनौती जैसे अपराध बढ़े हैं। इतना ही नहीं, गरीबों और किसानों के साथ इस सरकार ने धोखा किया है। उन्होंने जिले में हुए दो व्यापारियों के हत्या पर शोक संवेदना प्रकट की है। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस पूर्वी के प्रदेश सचिव राकेश कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह, गोपाल शाही, राजीव कुमार, घनश्याम, नूर आलम, तेज बहादुर पांडेय, किरन जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने मंडल दल के नेता का नगर सक्सेना चौराहे पर स्वागत किया। सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, आनंद शंकर सिंह, नीरज तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, तलत अजिज, महेंद, तनुज, यन्त्री मौर्य, झिनकू चौधरी, त्रिभुवन मिश्र, चंद्रजीत भारती, अख्तर अब्बासी, विनोद सिंह, रिजवान अहमद, अभिमन्यु, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें