फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलो में नामांकन कराने के लिए किए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को सदर विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के छात्रों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। पिपरा बाबू पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रैली का शुभारम्भ करमहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से गांव के गलियों में घुमकर बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्लोगन के माध्यम से परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बीआरसी के सह समन्वयक रेयाज अहम खां ने कहा कि हर हाल में बच्चों का स्कूल में दाखिला कराएं। स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए उन्होंने घर घर संपर्क करने को कहा। एनपीआसी स्तर पर यह रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमहां, अमरूतिया, प्राथमिक विद्यालय करमहां प्रथम व द्वितिय, सेमरहियां, सतभरियां आदि के छात्रों द्वारा निकाली गई। जिसमें बच्चों के साथ अध्यापक भी शामिल रहे। इस मौके पर नर्वदा चंद, सतीश विश्वकर्मा, महेंद्र नाथ शुक्ल, राजेश, लीलावती, रमाकांत यादव, माया प्रजापति, परसनाथ, रविन्द्र मिश्रा, ममिता पटेल सहित तमाम अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें