फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रजा मामले में हो चुकी 11 गवाही, कम नहीं हुई मुश्किल

Wed, 09 Oct 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा के मामले में सुनवाई हुई। अब तक 11 गवाही हो चुकी है। कुल 15 गवाही होनी थी। पूर्व भाजपा नेता हाई कोर्ट से जमानत पर है। मामले में सुनवाई जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। मुश्किल भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो विनोद सिंह ने बताया कि सभी जरूरी गवाही कराई जा चुकी है। समय तारीख आने पर गवाही कराई गई। केस जुडी सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई। 10 अक्तूबर को सुनवाई की तारीख तय हुई है।
मामला यह है कि संतकबीरनगर जिले के एक गांव की रहने वाले किशोरी अपने पिता के साथ महराजगंज शहर में पूर्व भाजपा नेता राही मासूम के घर में किराए पर रहती थी। किशोरी का पिता ठेला लगाकर जीवन यापन करता था। पूर्व भाजपा नेता राही मासूम रजा की नियत खराब हुई तो उसने किशोरी से दुष्कर्म, उसकी बहन से छेड़छाड़ की। उसके कृत्य को किशोरी के छोटे भाई ने देख लिया तो उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हुई तो उसने विरोध किया। मामला थाने में पहुंचा तो वहां सुलह समझौता करा दिया गया। इससे आहत होकर किशोरी के पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मामले ने तुल पकड़ा तो पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें