बुटवल आ रही जीप दुर्घटना में 11 लोग घायल
सोनौली (महराजगंज)। सदावा से बुटवल की तरफ आ रही यात्रियों से भरी एक जीप पाल्पा में अनियंत्रित होकर सड़क से तीन मीटर नीचे गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने सभी को लुंबिनी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना में एक भारतीय नागरिक सहित 11 लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह सदवा से बुटवल आ रही एक यात्री जीप पल्पा के रिबडीकोट गांवपालिका-4 रानीथांती में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। बुटवल पुलिस डीएसपी राजन थापा ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पल्पा के लुंबिनी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायलों में भारत के वाराणसी निवासी दीनबंधु तिवारी की हालत गंभीर है। अन्य सामान्य उपचार के बाद घर लौट गए।