फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में मासूम समेत 11 घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौक और सिसवा मार्ग पर हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। क्षेत्र में शनिवार रात में दो जगहों पर हुई सड़क हादसे में एक मासूम समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, निचलौल चौक मार्ग स्थित दमकी गांव के सामने बारातियों से भरी एक बोलेरो टेंट के सामान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार भारत खंड पकड़ी थाना कोठीभार निवासी विजय कुमार (32), बेटी रिया (3) और ज्ञांति देवी (24), बहरौली निवासी मोहित (18), सिंदुरिया निवासी खदेरू (50), सिधावे निवासी सीमा (23), टीकर निवासी रामकिशोर (55) और शीतलापुर निवासी सरस्वती देवी (35) घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। हादसे में घायल खदेरू और सरस्वती की हालत बिगड़ते बिगड़ते देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह सिसवा मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार नर्तकी अनिता (22) और शिवानी (25) निवासी बुटवल नेपाल राष्ट्र के साथ ही राहुल गुप्ता (19) निवासी मटरा धमउर घायल हो गए। तीनों को लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से जानकारी मिली की हादसे के बाद मौके पर पहुंच सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें